Coincidence: 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी स्टार्स का हुआ ब्रेकअप|

मुंबई: हाल ही में फरहान अख्तर 15 साल पुराने रिश्ते को तोड़ वाइफ अधुना से अलग हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि फरहान के करियर की अहम फिल्मों में से एक 'जिंदगी मिलेगी दोबारा' में उनके सभी स्टार्स ऋतिक रोशन (अर्जुन), अभय देओल (कबीर), कैटरीना कैफ (लैला) और कल्कि कोचलिन (नताशा) भी का भी पार्टनर से अलगाव हो चुका है।


फिल्म रिलीज के बाद हुआ ब्रेकअप...

इसे इत्तेफाक ही कह सकते है कि इन पांचों स्टार्स का ब्रेकअप फिल्म रिलीज के कुछ सालों बाद हुआ। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। रिलीज के तीन साल बाद यानी 2014 में ऋतिक-सुजैन का तलाक हुआ। 2015 में अभय देओल और कल्कि कोचलिन तो 2016 में फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ भी अपने-अपने पार्टनर्स से अलग हुए।

टूटा 15 साल का रिश्ता


शुक्रवार (22 जनवरी, 2016) को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर फरहान अख्तर और अधुना के अलग होने की खबर सामने आई। दोनों की साल 2000 में शादी हुई थी। बता दें, इनकी मुलाकात 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। अधुना फरहान से छह साल बड़ी हैं। जोड़ी की दो बेटियां भी है।

लिव-इन-रिलेशन के बाद हुए अलग


6 साल का अफेयर और 6 महीने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ हाल ही में अलग हुए हैं। दोनों का अफेयर फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। कुछ साल डेटिंग के बाद ये जोड़ी लिव-इन रिलेशनशिप में रही। हालांकि, 6 महीने बाद ही दोनों अलग-अलग अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए।

अनुराग से अलग हुईं कल्कि


बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने मई 2015 में तलाक लिया था। 30 अप्रैल, 2011 को शादी के बंधन में बंधे अनुराग-कल्कि का प्यार फिल्म 'देव-डी' के सेट पर परवान चढ़ा था। बता दें, कल्कि अनुराग की दूसरी पत्नी थी।

2015 में अलग हुए प्रीति-अभय


4 साल तक लिव-इन में रहने के बाद बॉलीवुड एक्टर अभय देओल और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई का रिश्ता भी खत्म हो गया है। दोनों साल 2011 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और 2015 में अलग हुए।

शादी के 14 साल बाद हुए अलग


ऋतिक रोशन 12 साल की उम्र में ही पड़ोस में रहने वाली सुजैन खान को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। 20 दिसंबर, 2000 को जोड़ी शादी के बंधन में बंधी। जोड़े के दो बेटे हैं ऋहान और ऋदान।


वैसे, ऋतिक और सुजैन की शादी में कब दरार पड़ गई, इस बात का किसी को पता नहीं चला। शादी के 14 सालों बाद यानी 2014 में कानूनी तौर पर इनका तलाक हुआ।

Source : Bollywood Bhaskar

No comments

Note: only a member of this blog may post a comment.