प्रिटी ने 10 साल छोटे अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड से की शादी? ट्विटर पर उड़ रहा मजाक



41 साल की प्रिटी जिंटा के 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जीन गुडइनफ से शादी कर लेने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि शादी 29 फरवरी को लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई। जीन लॉस एंजिलिस में रहते हैं और फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। शादी की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर प्रिटी का मजाक उड़ने लगा। शादी की खबरें किस वजह से आईं...
-दरअसल, प्रिटी की क्लोज फ्रेंड्स सुजैन खान और सुरीली गोयल इन दिनों लॉस एंजिलिस में वेकेशन मना रही हैं।
-दोनों ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर किए हैं।
-इसी के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा कि प्रिटी और जीन गुडइनफ ने फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में शादी कर ली है।
-खबरों की मानें तो अप्रैल में प्रिटी बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज करेंगी।

सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ रहा मजाक
-प्रिटी की शादी की खबरें ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।
-शादी से जुड़े तरह-तरह के जोक्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
-उनके पति गुडइनफ के सरनेम पर ये जोक्स बनाए जा रहे हैं।
-ट्वीट कर एक फैन ने लिखा, "If this marriage fails, Preity Zinta will no longer be Goodenough."
-एक अन्य यूजर ने लिखा, "Married to Goodenough, Preity zinta will name her child "Much better"

शादी के फोटोज नीलाम करेंगी प्रिटी
-खबरों की मुताबिक, प्रिटी जिंटा और उनके मंगेतर जीन गुडइनफ अपनी शादी के फोटोज को नीलाम करेंगे।
-इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वे उसे अनाथालय और गरीब बच्चों की पढ़ाई में लगाएंगे।
-इस ट्रेंड की शुरुआत हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और उनके पति ब्रेड पिट ने की थी।
-इनके अलावा जॉर्ज क्लूनी और अमाल अलामुद्दीन ने भी कुछ ऐसा ही किया।


अमेरिका ट्रिप के दौरान मिले थे दोनों
- सूत्रों के मुताबिक, प्रिटी करीब एक साल से अमेरिका के जीन गुडइनफ डेट कर रही हैं।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिटी और जीन की मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी।
- जीन हमेशा प्रिटी को सपोर्ट करते हैं। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। बाद में दोनों अमेरिका रवाना हो गए।
नेस वेडिया से जुड़ चुका है प्रिटी का नाम
- प्रिटी जिंटा का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया से जुड़ चुका है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।
- हालांकि, 2014 में एक आईपीएल मैच के दौरान उनके बीच विवाद हुआ और वे अलग हो गए।

Source : Bollywood Bhaskar

No comments

Note: only a member of this blog may post a comment.