प्रिटी से रानी तक, जब गुपचुप तरीके से हुई इन 12 सेलेब्स की शादी


एक पॉपुलर वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर ली है। जीन से 10 साल बड़ी प्रिटी ने गुपचुप तरीके से उनसे शादी की। वेडिंग सेरेमनी लॉस एंजिलिस में हुई। प्रिटी ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में जीन का हाथ थामा। प्रिटी के अलावा रानी मुखर्जी, आफताब शिवदासानी, कुणाल कपूर, जूही चावला सहित अन्य सेलेब्स ने भी गुपचुप तरीके से शादी की थी। ये सेलेब्स भी कर चुके सीक्रेट मैरेज...

रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल, 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से इटली में शादी की थी। रानी की यह पहली तो आदित्य की दूसरी शादी थी। इनकी शादी की खबर यशराज बैनर द्वारा सार्वजनिक की गई। मीडिया से दूर रखे गए इस इवेंट की अब तक कोई फोटो सामने नहीं आई है।



कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन ने फरवरी 2015 में गुपचुप तरीके से सेशेल्स आइलैंड में शादी की थी। इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में हुआ था।


जून 2014 में आफताब ने गर्लफ्रेंड निन दुसांज से गुपचुप की थी। अब तक इनकी शादी की फोटोज सामने नहीं आई हैं। इस फंक्शन में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।


बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद जॉन अब्राहम ने जनवरी 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। जॉन ने प्रिया रुंचाल से यूएस में एक निजी समारोह में शादी की थी। खुद जॉन अब्राहम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की खबर की पुष्टि की थी।


साल 2011 में सेलेना जेटली ने पीटर हेग से शादी की थी। एक महीने बाद ट्विटर पर उन्होंने लोगों को बताया था कि वे अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हेग को जीवनसाथी बना चुकी हैं। यह खुलासा उन्होंने तब किया, जब वे प्रेग्नेंट हुईं और मीडिया से खुद को छिपा नहीं सकीं।


किम शर्मा ने साल 2010 में जल्दबाजी में बिजनेस टायकून अली पुंजानी से शादी की। अली केन्या के बिजनेसमैन हैं और शादी भी वहीं हुई थी। किम की ये पहली तो अली की दूसरी शादी थी।


अंतरा माली ने गुपचुप तरीके से GQ मैगजीन के एडिटर चे कुरियन से शादी की थी। किसी को भी पता नहीं चल पाया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


2 साल के रिलेशनशिप के बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी की थी। सेरेमनी गोवा में 11 फरवरी, 2008 को हुई थी। यह मान्यता की दूसरी तो संजय की तीसरी शादी थी।


मनोज वाजपेयी ने एक्ट्रेस नेहा (शबाना रजा) से 2006 में गुपचुप शादी की थी। दोनों ने शादी करने का डिसीजन इतनी जल्दी में लिया था कि परिवार वाले तक शामिल नहीं हो पाए थे।


एक दौर में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से भी खूब मशहूर हुए, लेकिन श्रीदेवी ने साल 1996 में अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए अपने से 8 साल बड़े उम्र के बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी कर ली। कहा जाता है कि श्रीदेवी यह शादी टालना चाहती थीं, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यह शादी करनी ही पड़ी। ऐसा भी कहा जाता है कि श्रीदेवी अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। मीडिया में उस समय चली खबरों के अनुसार जब श्रीदेवी की शादी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से हुई, उस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने खंडाला में भाग के शादी की थी। 1980 में धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर हेमा का हाथ थामा था।

Source : Bollywood Bhaskar

No comments

Note: only a member of this blog may post a comment.