बिपाशा ने की करण से सगाई, कहीं सीक्रेटली शादी के मूड में तो नहीं?

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सगाई कर ली है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। कहां यहां तक जा रहा है कि कहीं बिपाशा प्रिटी और उर्मिला की तरह सीक्रेटली मैरिज के मूड में तो नहीं। कैसे आई इंगेजमेंट की खबर...

- शनिवार रात बिपाशा और करण मुंबई के एक स्पा में मसाज कराने गए थे।
- यहां से निकलते वक्त की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसके बाद से उनकी इंगेजमेंट की खबरें आ रही हैं।
- जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें बिपाशा एक अंगूठी पहने नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह सगाई की अंगूठी है।
- दावा यहां तक किया जा रहा है कि स्पा से निकलते वक्त बिपाशा ने अपना फेस और हाथ छुपाने की कोशिश की। लेकिन वे कैमरे से बच नहीं सकीं।
फरवरी में थी चर्चा...
- फरवरी में खबर आई थी कि बिपाशा मार्च में करण से सगाई कर सकती हैं।
- रिपोर्ट्स में कहा गया था कि खुद करण और बिपाशा के एक करीबी फ्रेंड ने यह प्लान रिवील किया है।
बिपाशा ने कहा था कि उन्हें सगाई में यकीन नहीं...
- बिपाशा बसु की बात करें तो कुछ दिनों पहले वे यह साफ कह चुकी हैं कि उन्हें सगाई में यकीन नहीं है।
- इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि जब उनकी शादी होगी तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा।
- इसलिए सभी को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करणा चाहिए।
'अलोन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था अफेयर...
- करण और बिपाशा का अफेयर जनवरी 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' के सेट पर शुरू हुआ था।
- दोनों को अक्सर साथ-साथ पार्टी करते देखा जा सकता है।






No comments

Note: only a member of this blog may post a comment.